देश

Swiggy Layoff: स्विगी में फिर होगी छंटनी, 400 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, IPO से पहले कंपनी देगी बड़ा झटका

भारतीय फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी के लिए सुर्खियों में है. कंपनी 400 कर्मचारियों को हटाने की तैयारी में है.

Swiggy Layoff: स्विगी में फिर होगी छंटनी, 400 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, IPO से पहले कंपनी देगी बड़ा झटका

Swiggy Layoff 2024: भारतीय फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी के लिए सुर्खियों में है. कंपनी 400 कर्मचारियों को हटाने की तैयारी में है. यह पिछले जनवरी 2023 में 380 कर्मचारियों की छंटनी के बाद दूसरा बड़ा ले-ऑफ है. कंपनी ने रिस्ट्रक्चरिंग के तहत यह फैसला लिया है.

बता दें कि नए साल में भी हाल ही में कई कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है. इसके पहले बेंगलुरु स्थित कंपनी ने जनवरी 2023 में 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. इसके साथ ही इसने लागत कम करने के लिए अपने मीट मार्केटप्लेस को भी बंद कर दिया था.

कंपनी की इस छंटनी का असर स्विगी के करीब 7 फीसदी वर्कफोर्स पर पड़ने की संभावना है. कंपनी के पेरोल पर लगभग 6,000 लोग हैं. इस छंटनी से टेक और ऑपरेशन जैसी टीमों के कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं.

पिछले साल भी हट चुके थे 380 कर्मचारी

पिछले ही साल कंपनी ने जनवरी 2023 में भी 380 कर्मचारियों को हटाया था. उस समय का कारण बताया गया था कि कंपनी ने जरूरत से ज्यादा लोगों को हायर कर लिया था. तब भी कंपनी ने आश्वासन दिया था कि आगे से ऐसी स्थिति नहीं बनेगी. लेकिन अब एक बार फिर छंटनी की खबर से कर्मचारियों में असुरक्षा का भाव बढ़ गया है.

 

कर्मचारियों का भविष्य अधर में

इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर उन 400 कर्मचारियों पर पड़ेगा जो जल्द ही बेरोजगार हो जाएंगे. आर्थिक और मानसिक तनाव के साथ उनके लिए नए रोजगार की तलाश भी एक बड़ी चुनौती होगी.

स्विगी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस साल के अंत में पब्लिक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है. स्विगी ने संभवत: इसके लिए निवेश बैंकरों को भी तैयार कर लिया है. अब आईपीओ से पहले छंटनी का निर्णय लिया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).