देश

झारखंड: लातेहार में बुजुर्ग की भूख से मौत! 3 महीने से नहीं मिल रहा था राशन

झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार को 65 साल के रामचरण मुंडा की कथित तौर पर भुखमरी के कारण मौत हो गई.

झारखंड: लातेहार में बुजुर्ग की भूख से मौत! 3 महीने से नहीं मिल रहा था राशन
(Photo Credits: ANI)

झारखंड (Jharkhand) के लातेहार (Latehar) जिले में गुरुवार को 65 साल के रामचरण मुंडा (Ramcharan Munda) की कथित तौर पर भुखमरी (Starvation) के कारण मौत हो गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बायोमेट्रिक (Biometric) आधारित राशन वितरण (Ration Delivery) के लिए इस्तेमाल किया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक मशीन (Electronic Machine) काम नहीं कर रहा था. मृतक की बेटी का कहना है कि पिछले 3 महीनों से हमें राशन नहीं मिला है. उसने बताया कि मेरे पिता ने पिछले 4 दिनों से कुछ नहीं खाया था. हालांकि एसडीएम सुधीर कुमार (SDM Sudhir Kumar) ने बताया कि यह अभी तक साबित नहीं हुआ है कि उनकी मौत भुखमरी के वजह से हुई.

एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana), राशन कार्ड, पेंशन (Pension) जैसे सभी लाभ प्रदान किए गए थे. उन्होंने कहा कि यहां कोई इंटरनेट कनेक्शन (Internet Connection) नहीं है, इसलिए हम अब ऑफलाइन वितरण (Offline Distribution) पर काम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें- झारखंड: दुमका में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 घायल

वहीं, इस मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड की रघुवर दास सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि इस सरकार को ऐसी मौतौं से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).