राजौरी के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन, पाकिस्तान सेना ने की भारी गोलीबारी, एक जवान शहीद

शनिवार सुबह 6.30 बजे से राजौरी के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की. भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. हालांकि इस दौरान एक जवान शहीद हो गया.

इंडियन आर्मी (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर (Nowshera Sector, Rajouri)में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. शनिवार सुबह 6.30 बजे से राजौरी के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की. भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. हालांकि इस दौरान एक जवान शहीद हो गया. शहीद हुए जवान का नाम लांस नायक संदीप थापा (Sandeep Thapa) है. मिली जानकारी के अनुसार थापा 35 साल के थे और पिछले 15 साल से नौकरी कर रहे थे. देहरादून के रहने वाले संदीप पाकिस्तानी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

यूं तो पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की कायर हरकतें आम बात है लेकिन पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन बढ़ा दिया है. 15 अगस्त के दिन भी जम्मू-कश्मीर के पूंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इसके अलावा उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया जिसमें तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए. सीमा पर अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान लगातार एक ओर सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है साथ ही घुसपैठ की कोशिश भी जारी रहती हैं.

यह भी पढ़ें- कश्मीर पर UNSC में चीन-पाकिस्तान को बड़ा झटका, रूस ने भारत से निभाई दोस्ती, अकबरुद्दीन ने PAK को लताड़ा

एक जवान शहीद- 

जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हटाने के बाद पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिड़गिड़ा रहा है. कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान हर तरह से भारत पर दबाव बनाने कोशिश कर रहा है. हालांकि हर तरफ से पाकिस्तान को मुहं की खानी पड़ रही है. पाकिस्तान की तरफ से प्रधानमंत्री से लेकर आर्मी चीफ और तमाम नेता युद्ध तक की बात कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\