देश

लालू यादव की फिर बिगड़ी तबियत, पटना के अस्पताल में भर्ती

चर्चित चारा घोटाले में सजायाफ्ता और औपबंधिक जमानत पर जेल से बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबियत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई.

लालू यादव की फिर बिगड़ी तबियत, पटना के अस्पताल में भर्ती
(File Photo)

पटना: चर्चित चारा घोटाले में सजायाफ्ता और औपबंधिक जमानत पर जेल से बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबियत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई. इसके बाद इन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राजद के एक नेता ने बताया कि लालू ने सुबह सोकर उठने के बाद बेचैनी, सीने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की थी. इसके बाद पारिवारिक चिकित्सक को बुलाकर उन्हें दिखाया गया. इस दौरान पाया गया कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है. इसके बाद लालू प्रसाद को पटना के आईजीआइएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है.

चिकित्सकों की सलाह पर लालू को इलाज के लिए आईजीआइएमएस में भर्ती करा दिया गया है. आईजीआइएमएस के चिकित्सकों का कहना है कि अभी उनकी पूरी जांच की जाएगी उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा. इससे पहले भी लालू को बिरसा मुंडा कारावास में बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था.

राजद चीफ चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से वह कारावास की सजा भुगत रहे हैं. रांची उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए छह सप्ताह की औपबंधिक जमानत दी है. राजद सूत्रों की मानें तो लालू इलाज के जल्द ही मुंबई जाने वाले हैं. लालू यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2018 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).