लालू ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि पर कसा तंज, कहा, डबल इंजन सरकार का 'विशेष पैकेज'
राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्घि को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्घि को बिहार का विशेष पैकेज बताया.
पटना, 24 जून : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्घि को लेकर केंद्र और बिहार सरकार (Bihar Government) पर तंज कसा है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्घि को बिहार का विशेष पैकेज बताया. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " बिहार को डबल इंजन की सरकार द्वारा दिया गया विशेष पैकेज है."
पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्घि से लोग परेशान हैं. बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्घि को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी चीज की जानकारी नहीं रहती. उन्हें यह भी पता नहीं होगा कि बिहार के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत एक सौ रुपये से अधिक हो गई है. यह भी पढ़ें : Paytm ने शेयर बिक्री के लिए दस्तावेज जमा करने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई
उल्लेखनीय है कि बिहार के 27 जिलों में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर एक सौ रुपये से अधिक हो गई है. लोगों का मानना है कि पेट्रोल डीजल में हो रही मूल्य वृद्घि के कारण सभी चीजों की कीमतों में भी वृद्घि हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

