देश

Anant-Radhika Wedding: मुंबई में आज मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट से शादी, विवाह में शामिल होने के लिए लालू यादव, परिवार के साथ पटना से रवाना- VIDEO

मुंबई में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी होने जा रही है. शादी समारोह में शामिल होने के लिए लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी समेत परिवार के साथ पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए.

Anant-Radhika Wedding: मुंबई में आज मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट से शादी,  विवाह में शामिल होने के लिए लालू यादव, परिवार के साथ पटना से रवाना- VIDEO
Anant Ambani and Radhika Merchant (Photo Credit: Insa)

Anant-Radhika Wedding: मुंबई में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी होने जा रही है. शादी समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखा गया है. शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुखे लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी समेत परिवार के साथ पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए.

दरअसल इस शादी को खास बनाने के लिए देश-विदेश से कई दिग्गज लोग शामिल होने वाले हैं. जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई राजनेता और नामी बिजनेसमैन भी शामिल हैं.  हालांकि इससे पहले जामनगर में रिलायंस ग्रीन कॉम्प्लेक्स में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग हुई. जिसमें देश-विदेश की नामी हस्तियां शामिल हुई थी. यह भी पढ़े: Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी का असर! मुंबई में होटलों में कमरे बुक करना हुआ महंगा! आसमान छू रहे दाम

देखें वीडियो:

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शामिल होने के लिए देश विदेश से कुछ मेहमान गुरुवार शाम ही मुंबई पहुंच गए. वहीं कुछ मेहमान शादी में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं.  अनंत अंबानी और राधिका की शादी शाम को हैं. दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए रात करीब 9 बजे के सात फेरे लेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).