कुलभूषण जाधव केस में जीत का दावा करने वाले पाकिस्तान को गिरिराज सिंह का करारा जवाब, कहा- आपकी गलती नहीं, फैसला इंग्लिश में था

कुलभूषण जाधव मामले में बुधवार को आए इंटरनेशनल कोर्ट (आईसीजे) के फैसले को आपनी जीत बताने पर पाकिस्तान को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान की सरकार को कोर्ट का फैलसा इंग्लिश में होने के कारण समझ ही नहीं आया है.

इमरान खान और गिरिराज सिंह (File Photo)

नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव मामले में बुधवार को आए इंटरनेशनल कोर्ट (आईसीजे) के फैसले को आपनी जीत बताने पर पाकिस्तान को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान की सरकार को कोर्ट का फैलसा इंग्लिश में होने के कारण समझ ही नहीं आया है.

आईसीजे ने पाकिस्तान को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा की समीक्षा करने का आदेश दिया है. साथ ही जाधव को राजनयिक पहुंच (काउंसलर एक्सेस) प्रदान करने के लिए कहा है. आईसीजे के इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. तो वहीं पाकिस्तान इसे जबरन अपने पक्ष में दिया हुआ फैसला बता रहा है.

पाकिस्तान सरकार ने आईसीजे के फैसले के बाद ट्वीट कर कहा “पाकिस्तान की बड़ी जीत. आईसीजे ने कुलभूषण जाधव को रिहा करने की भारत की मांग ठुकरा दी."

यह भी पढ़े- पाकिस्तान ने अगर इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला मानने से किया इनकार, तो क्या होगी कार्रवाई ?

पाकिस्तान के इसी ट्वीट पर गिरिराज सिंह ने अपना रिएक्शन दिया और ट्वीट कर कहा "यह आपकी गलती नहीं है, क्योंकि यह फैसला ही अंग्रेजी में था." दरअसल सिंह का निशाना पाकिस्तान के लोगों की कथित खराब इंग्लिश को लेकर था. हालांकि यह ट्वीट अब खूब वायरल हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\