ICJ ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगाई, भारत की बड़ी जीत

नीदरलैंड के हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत आज पाकिस्तान में बंद भारत के कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई हुई. आईसीजे में भारत को बड़ी जीत मिली है. अदालत ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है. साथ ही जाधव को काउंसलर एक्सेस की भी सुविधा मिलेगी. अदालत ने 15-1 से भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है.

ICJ में कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई (File Photo)

नई दिल्ली. नीदरलैंड के हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) में आज पाकिस्तान में बंद भारत के कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) मामले की सुनवाई हुई. आईसीजे (ICJ) में भारत को बड़ी जीत मिली है. अदालत ने कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) की फांसी पर रोक लगा दी है. साथ ही जाधव को काउंसलर एक्सेस की भी सुविधा मिलेगी. अदालत ने 15-1 से भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है.

आईसीजे (ICJ) ने कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को भारतीय नागरिक माना. कोर्ट ने कहा कि कई मौकों पर पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से जाधव को भारतीय नागरिक कहकर संबोधित किया गया.

ज्ञात हो कि ईरान के चाबहार में बिजनेस करने वाले भारतीय नौसेना के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को भारत का जासूस बताकर पाकिस्तान (Pakistan) ने गहरी साजिश चली थी. भारत ने पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का जवाब देते हुए साफ कहा था कि उसे अगवा किया गया था. यह भी पढ़े-कुलभूषण जाधव केस: पाकिस्तान ने अगर इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला मानने से किया इनकार, तो क्या होगी कार्रवाई ?

गौरतलब है कि 21 फरवरी को भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की दलीलें सुनने के बाद आईसीजे (ICJ) के जज युसुफ की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय पीठ ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था. इस मामले की कार्यवाही पूरी होने में दो साल और दो महीने लग गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड