एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- COVID-19 का प्रकोप नियंत्रण में, लेकिन खतरा अभी बरकरार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को काबू करना बेहद जटिल कार्य था, जिसे कोरोना योद्धाओं की कड़ी मेहनत से किया गया.

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- COVID-19 का प्रकोप नियंत्रण में, लेकिन खतरा अभी बरकरार
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 जनवरी : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को काबू करना बेहद जटिल कार्य था, जिसे कोरोना योद्धाओं की कड़ी मेहनत से किया गया. उन्होंने साथ ही चेताया कि कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है. एक मराठी अखबार के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे घनी बस्ती में शुमार धारावी में वायरस के प्रकोप पर काबू पाने के लिए जो पैटर्न अपनाया गया, उसकी पूरी विश्व में सराहना की गई.

ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) टीका उपलब्ध हो चुका है लेकिन अभी सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में COVID-19 के मामलों की संख्या 10.25 करोड़, 22.1 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि राज्य में पहले भी लातूर भूकंप जैसी कई आपदाएं आईं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी अभूतपूर्व है. उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान मीडिया ने भी लोगों में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका अदा की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).