एजेंसी न्यूज

COVID-19: महाराष्ट्र सरकार ने होली, ईस्टर, गुडफ्राइडे के लिए जारी की गाइडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लोगों को होली सादे तरीके से मनानी चाहिए और भीड़ लगाने से बचना चाहिए.

COVID-19: महाराष्ट्र सरकार ने होली, ईस्टर, गुडफ्राइडे के लिए जारी की गाइडलाइंस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 26 मार्च: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लोगों को होली सादे तरीके से मनानी चाहिए और भीड़ लगाने से बचना चाहिए. इस साल होली का त्योहार 28 मार्च को और रंग पंचमी उसके अगले दिन 29 मार्च को मनायी जानी है. सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘त्योहार सादे तरीके से मनाया जाना चाहिए, दो गज की दूरी का पालन किया जाना चाहिए और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जमावड़ों से बचना चाहिए. रंग पंचमी भी सादे तरीके से मनायी जानी चाहिए.’’ Maharashtra: कोरोना की दूसरी लहर का कहर, पूरे महाराष्ट्र में लगेगा नाइट कर्फ्यू- रात 8 बजे बंद होंगे सभी मॉल. 

इस बात को रेखांकित करते हुए कि राज्य के कोंकण क्षेत्र में होली पर परंपरागत रूप से ‘पालकी’ निकाली जाती है, राज्य सरकार ने कहा कि यह परंपरा मंदिरों तक सीमित रहे. साथ ही उसने स्थानीय प्रशासन से उचित व्यवस्था करने को भी कहा है.

सरकार ने कहा, ‘‘होली या रंग पंचमी के दिन किसी बड़े धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ना हो.’’ राज्य सरकार ने ईसाई समुदाय से भी आग्रह किया कि वे गुड फ्राइडे (दो अप्रैल) और ईस्टर (चार अप्रैल) सादे तरीके से मनाएं और संक्रमण को फैलने से रोकें.

सरकार ने कहा कि 28 मार्च से चार अप्रैल तक अगर चर्च में जगह पर्याप्त है तो अधिकतम 50 लोग प्रार्थना में शामिल हों. अगर चर्च छोटा है तो 10-25 लोगों द्वारा ही प्रार्थना की जाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).