Kota MBBS Student Commits Suicide: एमबीबीएस छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में माता- पिता से मांगी माफी
राजस्थान के कोटा में एक एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. गुरुवार सुबह उसका शव हॉस्टल के कमरे में मिला. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है.
कोटा, 6 मार्च : राजस्थान के कोटा में एक एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. गुरुवार सुबह उसका शव हॉस्टल के कमरे में मिला. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है.
छात्र सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और मूल रूप से राजस्थान के बस्सी का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को सूचित कर उन्हें कोटा बुलाया गया है. जांच के दौरान पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा कि वह अपने माता-पिता के सपनों को पूरा नहीं कर पा रहा है और इसके लिए उनसे क्षमा मांगता है. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : उत्पीड़न के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या, स्वयंभू बाबा गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने बताया कि सुनील हॉस्टल के तीसरे ब्लॉक में रहता था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा.बताया जा रहा है कि सुनील बुधवार को जब पूरे दिन नजर नहीं आया, तो रात में हॉस्टल के अन्य छात्रों को शक हुआ. उन्होंने उसके कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला. इसके बाद तुरंत महावीर नगर थाने को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

