Kolkata: मां और बेटी के साथ अवैध संबंधों के कारण युवक की हत्या, 6 गिरफ्तार

कोलकाता के दक्षिण 24 परगना जिले के मगरहाट में एक लड़की और उसकी मां के अवैध संबंध के कारण 21 वर्षीय एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई, जिसका शव बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

कोलकाता, 8 अक्टूबर : कोलकाता के दक्षिण 24 परगना जिले के मगरहाट में एक लड़की और उसकी मां के अवैध संबंध के कारण 21 वर्षीय एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई, जिसका शव बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृतक अयान मंडल की प्रेमिका, उसकी मां, पिता, भाई और उनके दो सहयोगियों समेत कुल छह लोगों को हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान, पुलिस को सबूत मिले है कि मृतक के लड़की और उसकी मां के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते झगड़े होने शुरू हो गए. जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को मगरहाट में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया.

शहर के पुलिस सूत्रों ने बताया कि पेशे से कैब चालक मंडल ने बुधवार शाम विजयादशमी के मौके पर अपनी प्रेमिका से संपर्क करने की कोशिश की. जब उसने बार-बार कॉल काटा तो मंडल नशे की हालत में उसके घर पहुंच गया. पुलिस अधिकारी ने बताया, वहां उसने उसकी मां के साथ झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट भी की. जल्द ही उसकी प्रेमिका उसके भाई और पिता के साथ आ गई और लड़ाई ने एक भयानक रुप ले लिया. लड़की के भाई ने मंडल के सिर पर भारी चीज से हमला किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें :बच्चियों का रेप Sex वासना का सबसे बुरा रूप, इससे ज्यादा अश्लील और बर्बर कुछ भी नहीं: पंजाब-हरियाणा HC

इसके बाद चारों ने किसी तरह शव को सुनसान जगह पर फेंकने का फैसला किया. भाई ने अपने दो करीबी सहयोगियों से संपर्क किया, एक पिकअप वैन किराए पर ली, शव को लपेटा, मगरहाट में एक सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया. बुधवार की देर रात तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई. गुरुवार की सुबह मंडल के परिवार ने हरिदेवपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और आखिरकार शुक्रवार की रात शव बरामद कर लिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, दक्षिण और पूर्व में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Kolkata Horror: कोलकाता के रूबी जनरल अस्पताल में हड़कंप, महिला वॉशरूम में छिपा मिला मोबाइल फोन; वीडियो रिकॉर्डिंग का आरोप (Watch Video)

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड