Kolkata: कोलकाता में अपहरण किए गए व्यापारी को पुलिस ने बचाया, तीन बदमाश गिरफ्तार

कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में एक रेस्तरां के सामने भीड़-भाड़ वाली जगह से शुक्रवार रात को पुलिस बनकर बदमाशों के एक समूह ने बंदूक की नोंक पर एक व्यापारी का अपहरण कर लिया था. पुलिस ने शनिवार को व्यापारी को बचा लिया.

Representative Image

कोलकाता, 3 फरवरी : कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में एक रेस्तरां के सामने भीड़-भाड़ वाली जगह से शुक्रवार रात को पुलिस बनकर बदमाशों के एक समूह ने बंदूक की नोंक पर एक व्यापारी का अपहरण कर लिया था. पुलिस ने शनिवार को व्यापारी को बचा लिया.

पुलिस ने पांच में से तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. जिनकी पहचान बिप्लब पात्रा (33), अशोक माजी (46) और अरुणांगशु दास (42) के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें : Ulhasnagar Firing: शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर गोली चलाने के आरोप में BJP विधायक गणपत गायकवाड़ गिरफ्तार, जानें विवाद की असली वजह

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने व्यवसायी नीतीश शॉ (22) का अपहरण एक बड़ी प्लानिंग के तहत किया था. पांच बदमाशों का एक समूह एसयूवी के साथ रेस्तरां के सामने व्यापारी का इंतजार कर रहा था. उनके वाहन के सामने की विंडस्क्रीन पर पुलिस का स्टिकर लगा था.

पुलिस ने आगे बताया कि जैसे ही व्यवसायी रेस्तरां से बाहर आया, तुरंत उसे बदमाशों ने घेर लिया और बंदूक की नोंक पर एसयूवी में जबरदस्ती ले गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज में वाहन पर लगा पुलिस का स्टिकर भी दिखाई दिया.

सिटी पुलिस अधिकारी ने कहा कि इससे पहले कि घटना को देख रहे लोग किसी भी तरह की प्रतिक्रिया दे सकें, पूरा ऑपरेशन कुछ ही मिनटों में पूरा कर लिया गया. अधिकारी ने कहा, ''अपहरण के तुरंत बाद, अपहृत व्यवसायी के परिवार के सदस्यों को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आए.''

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जल्द से जल्द जांच शुरू की और तीन टीमें बनाईं. अधिकारी ने कहा, "शनिवार सुबह, हम एसयूवी को ट्रैक करने और अपहृत व्यवसायी को बचाने में कामयाब रहे. इसके अलावा तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू