Kolkata Horror: इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी पत्नी, सोशल मीडिया फ्रेंड सर्कल को लेकर पति ने बेरहमी से कर दी हत्या

पेशे से राजमिस्त्री परिमल अभी भी पुलिस से भाग रहा है. दंपति के दो बच्चे थे, एक बेटा सातवीं कक्षा में और एक बेटी नर्सरी में है. दोनों बच्चे घटना के समय घर पर नहीं थे.

(Photo Credit : X)

कोलकाता के जोयानगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत हरिनारायणपुर में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने इंस्टाग्राम के इस्तेमाल को लेकर अपनी 17 साल की पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी. कथित तौर पर, आरोपी अपनी पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स पोस्ट करने और ऑनलाइन नए दोस्त बनाने से खुश नहीं था. शुक्रवार, 24 नवंबर को इस बात पर दंपति के बीच बहस हुई और पति ने उसका गला काट दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी परिमल बैद्य को यह भी शक था कि उसकी पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. आरोपी ने कथित तौर पर बहस के बाद अपनी पत्नी का गला काट दिया और भाग गया. Kolkata: कोलकाता के सभी पुलिस स्टेशन को सीसीटीवी के दायरे में लाने के लिए अधिसूचना जारी.

पेशे से राजमिस्त्री परिमल अभी भी पुलिस से भाग रहा है. दंपति के दो बच्चे थे, एक बेटा सातवीं कक्षा में और एक बेटी नर्सरी में है. दोनों बच्चे घटना के समय घर पर नहीं थे. बेटा ट्यूशन क्लास से वापस आया और उसने अपनी मां को खून से लथपथ पाया. उसने मदद के लिए शोर मचाया और पड़ोसियों ने घटनास्थल पर जाकर पुलिस को सूचना दी. बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता अक्सर एक-दूसरे से लड़ते थे. बच्चे ने बताया कि पिता ने उनकी मां को कई बार धमकाया था और घटना से एक रात पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति के बीच विवाद तब और बढ़ गया जब अपर्णा ने सोशल मीडिया पर रील बनाना और पोस्ट करना शुरू कर दिया, जिससे उसके नए दोस्त बनने लगे. खासकर पैसा उधार देने वाली एजेंसी के एक व्यक्ति के साथ. परिमल इस बात से नाखुश था.

पुलिस ने कहा कि लगातार विवादों के कारण महिला ने पहले अपने पति को छोड़ दिया था और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी, लेकिन बाद में वह वापिस आ गई. पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार मिल गया है और हम परिमल की तलाश कर रहे हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.”

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम