देश

23 मार्च आज का इतिहास: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को हुई थी फांसी, जानें और खास बातें

देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं...

23 मार्च आज का इतिहास: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को हुई थी फांसी, जानें और खास बातें
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु (File Photo)

नई दिल्ली:  देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं....लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है.

वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही फांसी दी गई थी. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो 1956 को जहां पाकिस्तान पहला इस्लामकि गणतंत्र देश बना, वहीं 1996 में ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुए.

यह भी पढ़ें: 12 मार्च आज का इतिहास: दांडी यात्रा के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी थी कड़ी चुनौती

देश दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1880: भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म.

1910: स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म हुआ.

1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी.

1956: पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना.

1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2019 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).