देश

मुंबई: राह चलती लड़कियों को किस कर भाग जाता था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक अजीब से युवक को गिरफ्तार कर लिया है. ये युवक राह चलती हुई लड़कियों और महिलाओं को चूम कर भाग जाता था. ये मामला सामने तब आया जब आरोपी एक लड़की को चूम कर भाग गया और वो लड़की आरोपी को जानती थी....

मुंबई: राह चलती लड़कियों को किस कर भाग जाता था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credit- Pixabay)

पुलिस ने एक अजीब से युवक को गिरफ्तार कर लिया है. ये युवक राह चलती हुई लड़कियों और महिलाओं को चूम कर भाग जाता था. ये मामला सामने तब आया जब आरोपी एक लड़की को चूम कर भाग गया और वो लड़की आरोपी को जानती थी. 25 वर्षीय आरोपी का नाम वसिम शेख है और पवई के जोन 10 में रहता है. आरोपी पे  शे से ड्राइवर है. जिस लड़की को आरोपी चूमकर भाग रहा था उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी. पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था. उसने इस बात पर ध्यान नही दिया और इग्नोर करती रही. रविवार को जब लड़की ट्यूशन से घर जा रही थी तब आरोपी अचानक से लड़की के पीछे आया उसका हाथ पकड़ लिया और सबके सामने उसे चूमकर भाग गया. घर पहुंचकर पीड़ित ने अपने परिवार वालों को ये बात बताई जिसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पहले से ही छेड़छाड़ के अलावा कई मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: बीच सड़क महिला के सामने हस्तमैथुन करने लगा युवक, महिला ने मार दी गोली

आरोपी ऐसे सड़कों पर लड़कियों को चूम कर क्यों भाग जाता है. इस बात का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).