Kishan Bharwad Murder Case: गुजरात ATS ने किशन भरवाद हत्या मामले में मौलाना कमर गनी को दिल्ली से गिरफ्तार किया

गुजरात पुलिस के एटीएस दस्ते ने किशन भरवाद हत्या मामले में दिल्ली से एक मौलाना कमर गनी इस्लामी को गिरफ्तार किया है. किशन की हत्या मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने धांधुका शहर में गोली मार कर कर दी थी

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

Kishan Bharwad Murder Case: गुजरात पुलिस के एटीएस (ATS) दस्ते ने किशन भरवाद हत्या मामले में दिल्ली से एक मौलाना कमर गनी इस्लामी (Maulana Qamar Ghani Islami) को गिरफ्तार किया है. किशन की हत्या मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने धांधुका शहर में गोली मार कर कर दी थी. यह मामला सोशल मीडिया पर मुस्लिमों के खिलाफ एक वीडियो को अपलोड करने से जुड़ा है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार मौलाना को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तारी करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया. गनी को गुजरात की संबंधित अदालत में भी पेश किया जाएगा.

एटीएस पूछताछ के लिए उसकी दस दिन की रिमांड मांग सकती है. किशन की हत्या 25 जनवरी को हुई थी और इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: यूपी एटीएस ने 8 लोगों को कानपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरफ़्तार किया है

गौरतलब है कि किशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसके बाद वह चरमपंथियों के निशाने पर आ गया था। यह भी आरोप है कि कमर गनी ने किशन के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया जिसके बाद मुख्य आरोपी शब्बीर ने अपने सहयोगी की मदद से किशन की गोली मारकर हत्या कर दी.

गुजरात एटीएस ने दावा किया है कि गनी तहरीक-ए-फरोग से जुड़ा है। किशन ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने मुसलमानों के बारे में बात की थी जिसके बाद वह चरमपंथियों के राडार पर आ गए थे। गनी द्वारा उकसाए जाने के बाद शब्बीर और उसके दोस्त ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

पूछताछ में दोनों ने गुजरात पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात कमर गनी से मुंबई में हुई थी और बैठक के दौरान गनी ने उनसे कहा कि जो कोई भी इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ बोलता है उसे खत्म कर देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने किशन को मारने की साजिश रची.

गुजरात सरकार ने 29 जनवरी को एटीएस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था और मात्र 24 घंटे की अवधि में एटीएस ने कमर गनी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\