देश

Video: एमपी के खंडवा में इंजीनियर अक्षय का धर्म परिवर्तन कर नाम रखा गया फहीम, दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर फिर हिंदू बनाया, जानें क्या है पूरी कहानी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में इंजीनियर युवा का. धर्मांतरण कराने और फिर दोस्तों द्वारा गंगाजल पिलाकर उसे हिंदू बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले आलिम अमीनुद्दीन कादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

Video: एमपी के खंडवा में इंजीनियर अक्षय का धर्म परिवर्तन कर नाम रखा गया फहीम, दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर फिर हिंदू बनाया, जानें क्या है पूरी कहानी
इंजीनियर अक्षय (Photo Credits Twitter)

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में इंजीनियर युवा का. धर्मांतरण कराने और फिर दोस्तों द्वारा गंगाजल पिलाकर उसे हिंदू बनाए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले आलिम अमीनुद्दीन कादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. खंडवा का अक्षय गौर नाम के युवक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, वह बेरोजगार था, इसी दौरान उसका आलिम से संपर्क हुआ। अक्षय ने अपनी परेशानियां आलिम केा बताई तो उसने परेशानियों से मुक्ति के लिए हिंदू धर्म छोड़ने की बात कही और मस्जिद आने को कहा.

अक्षय का आरोप है की उसेVideo: एमपी के खंडवा में इंजीनियर अक्षय का धर्म परिवर्तन कर नाम रखा गया फहीम, दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर फिर हिंदू बनाया, जानें क्या है पूरी कहानी  में नमाज पढ़ाई गई और कलमा पढ़ा कर उसका धर्म बदल दिया गया। साथ ही उसे नया नाम फहीम खान दिया गया. अक्षय ने जब अपने फेसबुक अकाउंट पर धर्म परिवर्तन की बात लिखी और नया नाम का भी जिक्र किया तो उसके दोस्तों ने समझाया. यह भी पढ़े: MP: इंदौर में निकाह के बाद हिंदू महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने पर छात्र गिरफ्तार

Video:

बताया गया है कि बाद में अक्षय को उसके दोस्त एक शिव मंदिर जो महादेवगढ़ में है वहां ले गए और पूजा के साथ अनुष्ठान भी कराया गया , साथ ही उसे गंगाजल खिलाकर फिर हिंदू बनाया गया. अक्षय का आरोप है कि उसका आलिम ने ब्रेनवाश किया था और कहा था कि इस्लाम ही ऐसा धर्म है कि अल्लाह की इबादत करने से जन्नत मिलेगी, उसके बहकावे में मैं आ गया था.

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया है कि अक्षय की शिकायत पर मोघाट थाना पुलिस ने आलिम अमीनुद्दीन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. वहीं आलम का कहना है कि अक्षय की ओर से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, युवक खुद ही मस्जिद में मुस्लिम बनने आया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).