देश

Kerala: कौन हैं जैस्मीन जाफर? जिन्होंने श्रीकृष्ण मंदिर के तालाब धोए पैर, अब किया जाएगा शुद्धिकरण (Watch Video)

केरल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस मलयालम फेम जैस्मिन जाफर इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. दरअसल, उन्होंने हाल ही में गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर के पवित्र तालाब में एक वीडियो बनाया था.

Kerala: कौन हैं जैस्मीन जाफर? जिन्होंने श्रीकृष्ण मंदिर के तालाब धोए पैर, अब किया जाएगा शुद्धिकरण (Watch Video)
Photo- @mayankcdp/X

Who is Jasmin Jaffar: केरल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) और बिग बॉस मलयालम फेम (Bigg Boss Malayalam) जैस्मिन जाफर इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. दरअसल, उन्होंने हाल ही में गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर (Guruvayur Sri Krishna Temple) के पवित्र तालाब में एक वीडियो बनाया था. इस वीडियो में जैस्मिन अपने पैर धोती नजर आ रही थीं. जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, भक्तों और मंदिर प्रशासन ने कड़ी आपत्ति जताई. मामला इतना बढ़ गया कि जैस्मिन को अपने अकाउंट से वीडियो (Viral Video) हटाना पड़ा. जैस्मिन जाफर यूट्यूब पर ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाकर मशहूर हुईं और कुछ ही समय में उनके 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए.

उन्होंने बिग बॉस मलयालम सीजन 6 (Bigg Boss Malayalam Season 6) में हिस्सा लिया और सेकंड रनर-अप रहीं. इसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई.

ये भी पढें: The Kerala Story: ‘लव जिहाद’ से बचाने के लिए 100 लड़कियों को फिल्म दिखाएंगे भाजपा नेता

जैस्मीन जाफर मुसीबत में फंस गईं

क्या है पूरा विवाद?

हाल ही में, जैस्मीन ने इंस्टाग्राम (Instagram Video) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मंदिर के पवित्र तालाब में अपने पैर धो रही थीं. मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह कृत्य मंदिर की परंपराओं के विरुद्ध है और न्यायालय के आदेश का भी उल्लंघन करता है. वीडियो सामने आते ही श्रद्धालुओं में रोष फैल गया.

आलोचना बढ़ने पर जैस्मीन ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी. उन्होंने लिखा कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी और उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने अपनी गलती को 'अनजाने में हुई गलती' बताया. हालांकि, उनकी माफी भी विवाद को शांत नहीं कर सकी.

मंदिर प्रशासन की सख्ती

गुरुवायुर देवस्वोम (Guruvayur Devaswom) ने तालाब को "अशुद्ध" घोषित कर शुद्धिकरण (Pond झurification) की घोषणा की. इसके लिए छह दिनों तक विशेष पूजा और अनुष्ठान किए जाएंगे. साथ ही, इस दौरान दर्शन व्यवस्था भी बंद रहेगी. मंदिर प्रशासक ओबी अरुण कुमार (Temple Administrator OB Arun Kumar) ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि वीडियो बनाकर जैस्मीन ने मंदिर के नियमों का उल्लंघन किया और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और श्रद्धालुओं का गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2025 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).