Karala: केरल में किन्नर जोड़े को मंदिर में शादी करने से रोका गया

केरल के पालक्काड जिले में एक मंदिर में एक किन्नर जोड़े की शादी की अनुमति देने से कथित तौर पर इनकार करने के बाद जिले में विवाद पैदा हो गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

पालक्काड (केरल), 24 नवंबर केरल के पालक्काड जिले में एक मंदिर में एक किन्नर जोड़े की शादी की अनुमति देने से कथित तौर पर इनकार करने के बाद जिले में विवाद पैदा हो गया है.

हाशिये पर रहने वाले किन्नर समुदाय के कई सदस्यों ने इस घटना को लेकर पूजा स्थल के प्रबंधन की आलोचना की है. यह भी पढ़ें: बहन को जामा मस्जिद में नहीं घुसने दिया गया, युवक ने लगाया आरोप

दरअसल, निलन कृष्णा और अद्विका, कुछ समय के लिए एक रिश्ते में थे और उन्होंने थिरु-कचमकुरिसी मंदिर में शादी करने का फैसला किया.

उनके दोस्तों के अनुसार किन्नर जोड़े ने महाविष्णु मंदिर को समारोह स्थल के रूप में दिखाते हुए शादी का निमंत्रण कार्ड छपवाया.

लेकिन, मंदिर के अधिकारियों द्वारा विवाह कार्यक्रम की अनुमति से इनकार करने के बाद जोड़े को आज होने वाले समारोह के स्थल को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा.

हालांकि, मालाबार देवास्वोम बोर्ड के तहत आने वाले मंदिर के अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया और कहा कि उन्होंने समारोह की अनुमति देने से इनकार नहीं किया है, बल्कि उन्हें केवल इस संबंध में मंदिर बोर्ड के अधिकारियों से बात करने के लिए कहा है.

मंदिर के एक अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, ‘‘दंपति नहीं बल्कि उनसे जुड़ा कोई और व्यक्ति यहां आया और हमें मंदिर में शादी करने की योजना के बारे में बताया. तब हमें समझ नहीं आया कि ये जोड़ा किन्नर समुदाय से ताल्लुक रखता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Kerala Shocker: बाप बना हैवान, संपत्ति विवाद में बेटे-बहू और 2 पोतियों को घर में सोते समय जलाकर मार डाला

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट