केरल के मलप्पुरम में 12 साल की मासूम लड़की से 30 लोगों ने किया दुष्कर्म, 2 साल से शुरू था यह घिनौना काम
केरल के मलप्पुरम से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक 12 साल की बच्ची के साथ 30 लोगों ने दो साल के भीतर रेप किया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. लड़की के साथ रेप करने का सिलसिला उस वक्त शुरू हुआ जब उसकी उम्र महज 10 साल थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पिता के करीबी थे. लड़की ने अपनी आपबीती उस वक्त बताई जब उसके स्कूल में काउंसलिंग सेशन हो रहा था. उस दौरान लड़की ने बताया कि कैसे उसके साथ रेप करने वाले पिता के दोस्त थे.
केरल (Kerala) के मलप्पुरम (Malappuram) से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक 12 साल की बच्ची (12-year-old girl) के साथ 30 लोगों ने दो साल के भीतर रेप (Sexually abused) किया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. लड़की के साथ रेप करने का सिलसिला उस वक्त शुरू हुआ जब उसकी उम्र महज 10 साल थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पिता के करीबी थे. लड़की ने अपनी आपबीती उस वक्त बताई जब उसके स्कूल में काउंसलिंग सेशन हो रहा था. उस दौरान लड़की ने बताया कि कैसे उसके साथ रेप करने वाले पिता के दोस्त थे.
लड़की का परिवार मलप्पुरम में पिछले पांच साल से रह रहा था. लड़की के पिता ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उसके साथ होने वाली घिनौने अपराध की जानकारी उसके माता-पिता को भी थी. लेकिन रेप करने वाले वो लोग हैं जो उसके परिवार में पैसे दिया करते थे. लड़की का पिता बेरोजगार है. लड़की को चिंता थी कि कहीं उसके पिता को जेल न हो जाए.
यह भी पढ़ें:- पब्लिक टॉयलेट में 17 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म, ट्विटर पर बयां किया अपना दर्द- कहा 'लड़के भी सेफ नहीं'
वहीं इस खुलासे के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और लड़की के पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट (POCSO) और आईपीसी की धारा 354 और 376 के तहत मामला दर्ज किया है. लड़की के पिता पर जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

