Kerala: 50 दिन बाद खुलीं शराब की दुकानें, लंबी कतारों में दिखे लोग
केरल में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के पहले ही दिन शराब की दुकानों के बाहर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. गुरुवार सुबह से ही लोगों ने दुकानों के आगे भीड़ लगाना शुरू कर दिया. यहां राज्य द्वारा संचालित बेवको के 301 आउटलेट के माध्यम से शराब की बिक्री होगी.
तिरुवनंतपुरम, 17 जून : केरल में लॉकडाउन (Lockdown) में ढील दिए जाने के पहले ही दिन शराब की दुकानों के बाहर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. गुरुवार सुबह से ही लोगों ने दुकानों के आगे भीड़ लगाना शुरू कर दिया. यहां राज्य द्वारा संचालित बेवको के 301 आउटलेट के माध्यम से शराब की बिक्री होगी. इसके अलावा, 576 बार और 291 वाइन शॉप को भी बिक्री की अनुमति दी गई है.
यहां रिटेल आउटलेट्स टेक अवे के लिए सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक खुले रहेंगे. 26 अप्रैल को अचानक से यह फैसला आया था कि अगली सूचना तक शराब की कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी. इससे लोगों में काफी गुस्सा था क्योंकि उन्हें दुकानों के बंद होने की भनक तक नहीं लगी थी. यह भी पढ़ें : बाढ़ में फंसे रेल मुसाफिरों को तुरंत बाहर निकालने के लिए भारतीय रेलवे का अनूठा प्रयास
इसके बाद जब मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगी थीं कि पिनाराई विजयन की नई सरकार शराब की होम डिलीवरी पर विचार कर सकती है, तो शराब प्रेमियों के मन में उत्साह का संचार हुआ था. लेकिन राज्य के आबकारी मंत्री एम.वी. गोविंदन ने पिछले महीने इससे इंकार कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

