केरल: कॉलेजों की दीवारों पर लगे 'भारत मेरा देश नहीं' के पोस्टर, पुलिस ने दर्ज किया केस- जांच जारी

पोस्टर पलक्कड़ के मलमपुझा में गवर्नमेंट ब्रेनन कॉलेज, थालास्सेरी के गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज की दीवारों पर चिपकाया गया था. इन पोस्टरों पर लिखा गया था कि 'भारत मेरा देश नहीं है'. ये पोस्टर मलयालम भाषा में लिखे गए थे.

कॉलेजों की दीवारों पर लगे विवादित पोस्टर (Photo Credit-ANI)

केरल पुलिस (Kerala Police) ने पालमक्कड़ (Palakkad) और थालास्सेरी (Thalassery) में विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में केस दर्ज किया है. यहां दो कॉलेजों की दावारों पर 'भारत मेरा देश नहीं है' (India is Not My Country) के पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर पलक्कड़ के मलमपुझा में गवर्नमेंट ब्रेनन कॉलेज, थालास्सेरी के गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज की दीवारों पर चिपकाया गया था. इन पोस्टरों पर लिखा गया था कि 'भारत मेरा देश नहीं है'. ये पोस्टर मलयालम भाषा में लिखे गए थे. पोस्टरों में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (Students' Federation of India) का नाम लिखा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है.  ये पोस्टर शुक्रवार शाम को देखे गए.

पोस्टर में लिखा गया था कि यह भारत मेरा देश नहीं है. ये भयानक लोग मेरे भाई-बहन नहीं हैं. मैं इस तरह के देश से प्यार नहीं करता. इसकी वर्तमान स्थिति में, मैं कोई गर्व नहीं करता. भारत में वर्तमान स्थिति में इन आतंकवादियों के साथ रहने में मुझे शर्म महसूस होती है. विवाद बढ़ने के बाद मामले में केरल पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 (दंगे के लिए उकसाना) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. एफआईआर में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें- केरल: मुस्लिम दंपत्ति ने पेश की धार्मिक एकता की अनोखी मिसाल, गोद ली हुई हिंदू बेटी की रीति-रिवाज से कराई मंदिर में शादी.

भारत मेरा देश नहीं के पोस्टर-

पोस्टर को कथित तौर पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा लगाया गया है. हालांकि, एसएफआई कहना है कि  उनका इन पोस्टरों से कोई लेना-देना नहीं है. एसएफआई ने इस घटना की निंदा की है. एसएफआई के राज्य सचिव केएम सचिन देव ने कहा कि एसएफआई लोकतांत्रिक विरोध और संवैधानिक मूल्यों में भरोसा करती है. इस तरह के पोस्टर हमारे इस विचार के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि हमारा संगठन खुले तौर पर ऐसे पोस्टरों को गलत मानता है. अगर कोई एसएफआई कार्यकर्ता इन पोस्टरों के साथ जुड़ा हुआ है, तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे.

धर्मदोम सब-इंस्पेक्टर महेश ने एएनआई को बताया, "हमने आईपीसी की धारा -153 के तहत मामला दर्ज किया है (जो कि दंगा भड़काने के इरादे से उकसावे की कार्रवाई करता है) मामले में एक जांच जारी है, और हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड