कांग्रेस नेता वी.एम.सुधीरन के घर से निकलीं रहस्यमयी चीजें, काला जादू की तरफ इशारा
इस पुरे मामले पर बात करते हुए नेता ने कहा, ऐसा नौवीं बार हुआ है। मैंने सभी बरामद चीजें पुलिस को सौंप दी है।
तिरुवनंतपुरम: केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी.एम.सुधीरन ने रविवार को अपने घर के बागीचे में जमीन से निकली एक बोतल में तांबे की कुछ छड़ें पाए जाने के बाद पुलिस में काले जादू की तरफ इशारा करते हुए मामला दर्ज कराया है.
कांग्रेस नेता की मानें तो इस तरह की घटनाएं इससे पहले भी हुई हैं लेकिन इस बार उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को देने का फैसला किया.
इस पुरे मामले पर बात करते हुए नेता ने कहा, ऐसा नौवीं बार हुआ है. मैंने सभी बरामद चीजें पुलिस को सौंप दी है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मैं उन लोगों को लेकर बहुत दुखी हूं जो आधुनिक युग में इस तरह की चीजों के पीछे हैं और जो इस तरह की चीजों में विश्वास रखे हुए हैं.
बहरहाल कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Assembly Elections 2026: केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल तो तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना
Assembly Elections 2026 Date: असम, पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएंगे नतीजे
Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
\