Air India Express Plane Crash in Kozhikode: केरल के कोझीकोड विमान हादसा में दो पायलट समेत 18 की मौत, 127 लोग अस्पताल में भर्ती, उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- ये दुर्भाग्यपूर्ण है
केरल के कोझीकोड (Kozhikode) के करिपुर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express Flight) का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलने के बाद भीषण हादसे का शिकार हो गया था. रनवे से फिसलने के बाद एयर इंडिया का विमान खाई नुमा बड़े गढ्ढे में जा गिरा था. जिसके बाद विमान का नोज यानी आगे हिस्सा छतिग्रस्त हो गया था. हादसा इतना भयंकर था कि विमान दो टुकड़ों में टूट गया. वहीं ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें विमान के पायलट और को पायलट भी शामिल हैं. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकरी देते हुए बताया कि हादसे में 2 पायलट समेत 18 लोगों की मौत हुई है, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. 127 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. शुक्र है कि विमान में आग नहीं लगी.

वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर विमान में आग लग जाती तो रेस्क्यू करने में बड़ी आफत हो जाती. गनीमत रहा कि आग नहीं. मंत्री हरदीप सिंह पुरी फिलहाल कोझिकोड एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस एएक्सबी 1344 एक बी 737 विमान था, जिसमें क्रू मेंबर समेत 190 लोग सवार थे. यह विमान भारी बारिश में 2,000 मीटर दृश्यता के बीच रनवे 10 पर उतरा, लेकिन फिसलकर घाटी में जा गिरा और दो हिस्सों में टूट गया. यह भी पढ़ें:- Kerala Plane Crash: कोझिकोड विमान हादसे में जान गंवाने वाले Air India विमान के कैप्टन दीपक साठे कभी थे फाइटर जेट के पायलट.
ANI का ट्वीट:-
केंद्रीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि एनडीआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा गया है. हादसा रात करीब 8.20 बजे हुआ है. फिलहाल हादसे के बाद अब मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे यह हादसा हुआ और कहां इतनी बड़ी चुक हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).