देश

श्रीनगर: फेसबुक से युवाओं से आतंकी बनने के लिए प्रेरित करने वाली महिला गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में एक अनोखे मामले में सुरक्षा बलों ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक के जरिए से युवाओं को आतंकवाद में खासकर जैश-ए-मुहम्मद में शामिल होने के लिए उकसाती थी

श्रीनगर: फेसबुक से युवाओं से आतंकी बनने के लिए प्रेरित करने वाली महिला गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में एक अनोखे मामले में सुरक्षा बलों ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक के जरिए से युवाओं को आतंकवाद में खासकर जैश-ए-मुहम्मद में शामिल होने के लिए उकसाती थी. अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस महिला की पहचान उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा इलाके के संबल क्षेत्र की शाजिया के रूप में की गई है.

खुफिया एजेंसियों ने उसके फेसबुक खाते पर नजर बनाए रखी थी जिसके जरिए वह युवाओं को जेहाद में शामिल होने और हथियार उठाने के लिए उकसाती थी. यह भी पढ़े: जम्‍मू-कश्‍मीर : श्रीनगर समेत 3 जगहों पर आतंकियों से मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर

पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि उसने कुछ शस्त्र और गोलाबारूद अनंतनाग से आये दो युवाओं को सौंपे। इनमें से एक को पकड़ लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).