देश

कश्मीरी पंडितों ने 'बलिदान दिवस' मानते हुए घर लौटने का लिया संकल्प, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कश्मीरी पंडितों ने यहां 'बलिदान दिवस' मनाया और मातृभूमि को फिर से पाने के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया. कश्मीरी पंडित समुदाय पिछले 29 वर्षों से इस दिवस को मना रहा है. एक आयोजक, आशीष राजदान ने कहा कि दुनिया भर में कश्मीरी पंडित प्रवासी इस दिन को हर साल 'बलिदान दिवस' के रूप में मनाते हैं.

कश्मीरी पंडितों ने 'बलिदान दिवस' मानते हुए घर लौटने का लिया संकल्प, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कश्मीरी पंडित (Photo Credits: IANS)

कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) ने यहां 'बलिदान दिवस' मनाया और मातृभूमि को फिर से पाने के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया. कश्मीरी पंडित समुदाय पिछले 29 वर्षों से इस दिवस को मना रहा है. पंडितों द्वारा शनिवार को दिए एक बयान के अनुसार, 1989-90 में इस्लामिक जिहादियों द्वारा कश्मीर की जनजातीय सफाई की शुरुआत हुई.

इसमें कहा गया, "हजारों लोग मारे गए, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया, संपत्तियों और मंदिरों को तोड़ दिया गया, अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडित समुदाय को भगाने के लिए समाचार पत्रों में धमकियां प्रकाशित करवाई गई." एक आयोजक, आशीष राजदान ने कहा कि दुनिया भर में कश्मीरी पंडित प्रवासी इस दिन को हर साल 'बलिदान दिवस' के रूप में मनाते हैं.

यह भी पढ़ें : राज्यपाल सत्यपाल मालिक के सलाहकार फारूक खान का बयान, कहा- कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी सभी पक्षों के सहयोग से ही मुमकिन

बयान में एक ही रात में 5 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों से बाहर निकाल देने की याद दिलाई गई. इसमें कहा गया, "जम्मू के प्रतिकूल मौसम, भुखमरी, सांप के काटने और पलायन से उपजे दुख व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण 50,000 से अधिक पंडितों ने अपनी जान गंवा दी. कश्मीर में जिहादियों और आतंकवादियों से लड़ते हुए 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी."

जम्मू एवं कश्मीर के भाजपा प्रमुख रविंदर रैना ने इस अवसर पर कहा, "कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर में भारत का प्रतिनिधित्व किया और इसीलिए वे मारे गए. पाकिस्तान ने सोचा था कि पंडितों का सफाया करके वे कश्मीर पर कब्जा कर लेंगे, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को वैश्विक स्तर पर रोक दिया."

उन्होंने आतंकवाद से लड़ते हुए कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि दी. सैकड़ों पंडितों ने यहां कालीबाड़ी मार्ग पर स्थित शहीद बीके गंजू पार्क में बहादुर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने धारा 370 और 35ए को निरस्त करने के लिए सरकार की प्रशंसा की. रैना ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीर में पंडितों की गरिमामयी वापसी के लिए प्रतिबद्ध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).