देश

जम्मू कश्मीर: ITBP के जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 24 घायल

जम्मू-श्रीनगर हाइवे से गुजर रही थी. इस हादसे में घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. बता दें जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में मौसम अपना तेवर दिखा रहा है.

जम्मू कश्मीर: ITBP के जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 24 घायल
Photo Credit : ANI

जम्मू कश्मीर में एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहां पर ITBP के जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में तकरीबन 24 जवान घायल हो गए हैं. हादसा रामबन डिस्ट्रिक में उस वक्त हुआ जब जवानों को लेकर बस जम्मू-श्रीनगर हाइवे से गुजर रही थी. इस हादसे में घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. बता दें जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में मौसम अपना तेवर दिखा रहा है.

बत दें कि इससे पहले देहरादून में ITBP के जवानों को लेकर जा रही बस धौलाकुआं के समीप अचानक बस सड़क किनारे पलट गई. हादसे में महिला जवानों समेत सात को मामूली चोटें थी. मिनी बस में कुल 13 जवान सवार थे. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल जवानों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2018 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).