करतारपुर कॉरिडोर: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 मार्च को होगी पहली बैठक

करतारपुर कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालु खुद गुरुदासपुर जिले से करतारपुर साहिब जाकर दर्शन कर सकेंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच करतारपुर साहिब कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) पर चर्चा करने और उसके तौर तरीके को अंतिम रूप देने के लिये 14 मार्च को पहली बैठक अटारी-वाघा बार्डर (भारत की ओर) पर होगी. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि गुरू नानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर और लोगों की पवित्र गुरूद्वारा करतारपुर साहिब तक जाना सुगम बनाने की बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करने के मकसद से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को शुरू करने के सरकार के निर्णय के अनुरूप भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बैठक आयोजित होगी. इसमें कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चा करने और उसके तौर तरीके को अंतिम रूप देने के लिये 14 मार्च को पहली बैठक अटारी-वाघा बार्डर (भारत की ओर) पर होगी.

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने प्रस्ताव किया है कि इस बैठक से इतर उसी दिन कॉरिडोर के संरेखण के विषय पर तकनीकी स्तर पर की चर्चा हो. गौरतलब है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना की पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले और उसके बाद पाकिस्तान के भारतीय वायु क्षेत्र के उल्लंघन से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सहित अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. इन संगठनों को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में डाला गया है. यह भी पढ़ें- राफेल डील: रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए दस्तावेज पर बोले राहुल गांधी, अब इस मामले में पीएम मोदी पर मुकदमा चलाने के पर्याप्त सबूत

करतारपुर कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालु खुद गुरुदासपुर जिले से करतारपुर साहिब जाकर दर्शन कर सकेंगे. सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव ने करतारपुर साहिब में अपने जीवन के 18 साल बिताए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट