Karnataka Shocker: पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
बेंगलुरु, 28 मई : कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
घटना तुमकुरु जिले के होस्पेट गांव की है. मृतक महिला की पहचान 32 साल की पुष्पा के रूप में हुई है. वह शिवमोग्गा जिले के सागर शहर की रहने वाली थी.आरोपी पति शिवराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए शिवराम ने उसे मौत के घाट उतार दिया. यह भी पढ़ें : Narad Rai Resign from SP: सपा को झटका, वरिष्ठ नेता नारद राय ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की घोषणा
उसने पहले पुष्पा का सिर काटा और रसोई में उसके शरीर के टुकड़े कर दिए. दंपत्ति अपने आठ साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे. आरोपी एक आरा मशीन पर हेल्पर के तौर पर काम करता था. अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

