कर्नाटक: मानसिक रूप से बीमार युवक ने चुराई बस, 65 किमी तक दौड़ाई, मालिक सहित परिवार वाले दंग
मानसिक रूप से अस्थिर एक युवक उल्लाल के निकट खड़ी एक बस में सवार हो गया और उसे चलाता हुआ करीब 65 किलोमीटर उडुपी पहुंच गया.
मेंगलुरु: मानसिक रूप से अस्थिर एक युवक उल्लाल के निकट खड़ी एक बस में सवार हो गया और उसे चलाता हुआ करीब 65 किलोमीटर उडुपी पहुंच गया. इस घटना से बस के मालिक के साथ-साथ युवक के घर वाले भी दंग रह गये.पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस मालिक के दोस्तों और पुलिस ने बस को उडुपी के निकट रोका. इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और जांच के लिए उसे उल्लाल ले गए । बस चुराने वाला 20 वर्षीय युवक मोहम्मद निपहाज (Mohammad Niphaj Ullal) उल्लाल में एक सर्विस स्टेशन में काम करता था.
दरअसल बस उल्लाल से मेंगलुरु जा रही थी और शनिवार रात में सफाई के लिए चालक ने बस खड़ी की थी। दिन में जब बस साफ करने के लिए सफाईकर्मी आया तो बस वहां थी ही नहीं। इसके बाद सफाईकर्मी ने चालक को जानकारी दी और चालक ने बस मालिक को फोन किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

