Karnataka Shocker: कर्नाटक में 10 साल की मासूम से हैवानियत, नाबालिग लड़कों ने रेप के बाद बनाया वीडियो
कर्नाटक के कलबुरगी जिले में मंगलवार को दो नाबालिग लड़कों द्वारा चाकू की नोक पर 10 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने की घटना सामने आई है.
कलबुरगी (कर्नाटक), 19 दिसंबर : कर्नाटक के कलबुरगी जिले में मंगलवार को दो नाबालिग लड़कों द्वारा चाकू की नोक पर 10 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने की घटना सामने आई है. यह घटना कलगी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई और पुलिस के अनुसार लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी. उसके माता-पिता काम के लिए मुंबई गए थे.
यह भी पढ़े: JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल पर लगे रेप केस पर दी सफाई, महिला के आरोप को बताया गलत
जब वह स्कूल जा रही थी, तभी 14 और 16 साल की उम्र के दो लड़कों ने उसका पीछा किया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए. लड़कों ने लड़की को चाकू से डराया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.
आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

