देश

Karnataka: हनी ट्रैप में फंसे सेवानिवृत्त सैनिक ने की आत्‍महत्‍या, झील से शव बरामद

हनी ट्रैप में फंसे लापता सेवानिवृत्त सैनिक का शव बुधवार को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक झील से बरामद हुआ. मृतक की पहचान मडिकेरी शहर के पास उक्कुडा निवासी संदेश के रूप में की गई है.

Karnataka: हनी ट्रैप में फंसे सेवानिवृत्त सैनिक ने की आत्‍महत्‍या, झील से शव बरामद
Shot Dead (Photo Credit: IANS)

कोडागु, (कर्नाटक) 9 नवंबर : हनी ट्रैप में फंसे लापता सेवानिवृत्त सैनिक का शव बुधवार को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक झील से बरामद हुआ. मृतक की पहचान मडिकेरी शहर के पास उक्कुडा निवासी संदेश के रूप में की गई है. संदेश ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि जीविता नाम की महिला और सतीश नाम के एक पुलिस अधिकारी ने उसे परेशान किया था. बुधवार रात अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं और पुलिस कर्मियों ने मदिकेरी शहर के पास पंपिनाकेरे झील से शव बरामद किया.

पुलिस के मुताबिक, रिटायर फौजी शादीशुदा था. वह आरोपी महिला के जाल में फंसा था, जिसने उनके निजी पलों को फोटो और वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया था. बाद में, उसने एक अन्य आरोपी की मदद ली जो उसका दोस्त है और सेवानिवृत्त सेना के जवान को ब्लैकमेल किया. आरोपियों ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की थी, यह रकम संदेश को सेना से मिलनी थी. हालांकि, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उसने अपनी पत्नी को सब कुछ बता दिया. इसके बाद उसने पत्र लिखकर आरोपी और उसके दोस्‍त की प्रताड़ना के बारे में बताते हुए झील में कूदकर जान दे दी. यह भी पढ़ें : CM नीतीश के बयान की धर्मगुरु रामभद्राचार्य ने भी की निंदा, कहा- इतना घिनौना बयान किसी ने नहीं दिया

सुसाइड नोट मंगलवार को मिला और उसका सामान बुधवार को झील के पास मिला. शव का पता लगाने के लिए दक्षिण कन्नड़ से एक विशेष टीम को बुलाया गया. मृतक सैनिक का शव झील में ही पाया गया. इस संबंध में उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. आगे की जांच चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).