देश

Karnataka: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से बलात्कार का मामला- कर्नाटक पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

विजयपुरा जिले में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान अयाज अहमद जमादारा, उमर फारूक और राहिल के रूप में हुई है.

Karnataka: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से बलात्कार का मामला- कर्नाटक पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

विजयपुरा (कर्नाटक), 23 जनवरी : विजयपुरा जिले में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान अयाज अहमद जमादारा, उमर फारूक और राहिल के रूप में हुई है. आरोपी ने 17 जनवरी को रात में विजयपुरा सेंट्रल बस स्टॉप के पास बस का इंतजार कर रही एक लड़की को देखा. आरोपी ने लड़की को करीब से देखने के बाद उसे बाइक से उसके गांव छोड़ने का झांसा दिया. इसके बाद वे उसे एक सब्जी बाजार में सुनसान जगह पर ले गए जहां राहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जबिक अन्य ने इस अपराध के लिए राहिल की मदद की.

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी कूड़ा बीनने वाले थे और विजयपुरा में कूड़ा इकट्ठा करते थे. उनके पास रुकने का कोई ठिकाना नहीं था इसलिए वह रात में इधर-उधर भटकते रहते थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की. वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया था. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: लखनऊ में कार की सनरूफ से बाहर निकल कर रोमांस करते दिखा कपल, पुलिस ने शुरू की तलाशी (Watch Video)

स्थानीय लोगों ने लड़की को दर्द से तड़पता देखकर पुलिस को सूचना दी. विजयपुरा महिला पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2023 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).