देश

Karnataka: हिंदू लड़की से दोस्ती करने पर मुस्लिम छात्र की पिटाई, 9 गिरफ्तार

दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया पुलिस थाना क्षेत्र में एक हिंदू लड़की से दोस्ती करने के आरोप में एक मुस्लिम छात्र की पिटाई की गई. कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में नौ छात्रों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

Karnataka: हिंदू लड़की से दोस्ती करने पर मुस्लिम छात्र की पिटाई, 9 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), 1 सितंबर : दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया पुलिस थाना क्षेत्र में एक हिंदू लड़की से दोस्ती करने के आरोप में एक मुस्लिम छात्र की पिटाई की गई. कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में नौ छात्रों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. सुलिया में फस्र्ट ग्रेड कॉलेज के 19 वर्षीय बी.कॉम के छात्र मोहम्मद सैनिफ को 30 अगस्त को हिंदू छात्रों के एक समूह ने हिंदू छात्रा से दोस्ती करने के कारण पीटा था.

जालसूर गांव निवासी सैनिफ अपनी दोस्त हिंदू लड़की से बात कर रहा था, जो हिंदू छात्रों के समूह को पसंद नहीं आया. वे उसे कॉलेज के खेल मैदान में ले गए. उन्होंने सैनिफ की शर्ट खोल दी और लकड़ी के लट्ठे से उसकी पिटाई की. हिंदू छात्रों ने उससे सवाल किया कि वह हिंदू लड़की से बात क्यों कर रहा था और उसे धमकी दी कि अगर उसने उससे बात करनी जारी रखी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद उन्होंने उसे जमीन पर पटक दिया और लात-घूसों से पिटाई की. यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक की हत्या की साजिश के आरोप में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार

पीड़ित छात्र ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि सैनिफ का इलाज सुलिया सरकारी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने पांच छात्रों को हमले करने के आरोप में और चार छात्रों को हमले का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हमले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और लोगों में आक्रोश फैल गया है. पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).