देश

Goa Shocker: गोवा में 12 साल की रूसी लड़की के साथ होटल कर्मचारी ने किया रेप, कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ आरोपी

घटना उस समय हुई जब मां बेटी को होटल के पूल में छोड़कर किराने की दुकान पर गई थी. मां वापस लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी को रिसेप्शन के पास रोता हुआ पाया.

Goa Shocker: गोवा में 12 साल की रूसी लड़की के साथ होटल कर्मचारी ने किया रेप, कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ आरोपी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

पणजी: उत्तरी गोवा के पेरनेम तालुका में 6 अप्रैल को एक होटल के एक कर्मचारी ने 12 वर्षीय रूसी लड़की के साथ कथित तौर पर रेप  (Man Arrested For Raping Russian Minor Girl) किया, जिसके बाद पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी को कर्नाटक में उसके पैतृक स्थान गडग से गिरफ्तार कर लिया है. रूसी लड़की और उसकी मां जिस रिसॉर्ट  में रूकी थी, आरोपी वहां  रूम अटेंडेंट के रूप में काम करता था. Ludhiana: 4 साल की बच्ची के साथ 12 साल के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब मां बेटी को होटल के पूल में छोड़कर किराने की दुकान पर गई थी. मां वापस लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी को रिसेप्शन के पास रोता हुआ पाया. इसके बाद बेटी ने मां को बताया कि स्विमिंग पूल में उसके साथ खेल रहे होटल के एक कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका पीछा किया और उसे एक कमरे में खींच लिया और रेप किया.

जब मां ने होटल मालिक को ये बात बताई तो उसने मामले को शांत करने की कोशिश की, जिसके बाद मां ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच की और उसका बयान दर्ज किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था.

गोवा पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 और पोक्सो अधिनियम की धारा 4 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).