Karnataka: पागल हाथी को पकड़ने के लिए कर्नाटक ने शुरू किया ऑपरेशन 'लोन टस्कर'

कर्नाटक के वन विभाग ने पिछले सप्ताह एक छात्रा को मारने और पांच लोगों को घायल करने वाले हाथी को पकड़ने के लिए सोमवार को ऑपरेशन 'लोन टस्कर' की शुरुआत की. व

Elephant

दावणगेरे (कर्नाटक), 10 अप्रैल: कर्नाटक के वन विभाग ने पिछले सप्ताह एक छात्रा को मारने और पांच लोगों को घायल करने वाले हाथी को पकड़ने के लिए सोमवार को ऑपरेशन 'लोन टस्कर' की शुरुआत की. वन विभाग की योजना ऑपरेशन में छह हाथियों को शामिल करने की है. करीब 150 लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा. दस टीमें बनाई जा रही हैं जिनमें 10-10 लोग होंगे. यह भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: दिल्ली में आज शाम BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

ड्रोन के जानकार और हाथियों के विशेषज्ञों को बेंगलुरु से बुलाया गया है. टीम इलाके में हाथी के पैरों के निशान के आधार पर ऑपरेशन की शुरुआत कर रही है. अधिकारियों ने इलाके के ग्रामीणों से रात में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है. साथ ही कहा है कि वे कुछ दिन के लिए खेतों की तरफ भी न जाएं. उन्होंने आग्रह किया है कि लोग ऑपरेशन के दौरान टीमों के पीछे भी न आएं. इस हाथी के कारण चन्नागिरि तालुका के सोमलापुरा और काशीपुरा गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. उसने पूरे इलाके में तबाही मचा रखी है और लोगों पर हमला कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट