Karnataka Exit Poll Results 2023: ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान; पढ़ें Poll of Polls

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है.

Karnataka Exit Poll Results

नई दिल्ली, 10 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है. ‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ और ‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’ के सर्वेक्षण में कांग्रेस को बहुमत मिलने की भी संभावना जताई गई है. दूसरी तरफ, ‘न्यूज नेशन-सीजीएस’ के एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. Karnataka Exit Poll Results 2023: तटीय कर्नाटक में बीजेपी के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद.

‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत मतों के साथ 122 से 140 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है. जनता दल (सेक्युलर) पार्टी को 16 प्रतिशत मतों के साथ 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 120, भाजपा 92 और जद (एस) को 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

‘जी न्यूज-मैट्रिज’ एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 प्रतिशत मतों के साथ 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को 36 प्रतिशत मतों के साथ 79 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है तथा जनता दल (सेक्युलर) को 17 प्रतिशत मतों के साथ 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं.

‘टीवी 9-पोलस्ट्रेट’ की ओर से किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल में यह अनुमान भी लगाया गया है कि जद (एस) को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं.

‘एबीपी न्यूज-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 83 से 95 और जद (एस) को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं.

‘टाइम्स नाउ-ईटीजी’ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113 सीटें मिलने तथा भाजपा को 85 और जद (एस) को 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

‘इंडिया टीवी’-सीएनएक्स’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कांग्रेस को 42 प्रतिशत मतों के साथ 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. दूसरी तरफ, भाजपा को 36 प्रतिशत मतों के साथ 80 से 90 सीटें मिलने तथा जद (एस) को 16 प्रतिशत मतों के साथ 20 से 24 सीटें मिलने की संभावना है.

‘न्यूज नेशन-सीजीएस’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा 114 सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बना सकती है. सर्वेक्षण में कांग्रेस को 86 और जद (एस) को 21 सीटों मिलने की संभावना जताई गई है.

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और पांच बजे तक करीब 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना