Karnataka elections : BJP ने CM बोम्मई को चुनाव अभियान समिति की सौंपी कमान
भाजपा आलाकमान ने राज्य में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान समिति का गठन किया है. 25 नेताओं वाली इस समिति का चैयरमैन राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बनाया गया है.
नई दिल्ली, 10 मार्च: कर्नाटक (Karnataka) भाजपा में मचे घमासान के मद्देनजर भाजपा (BJP) आलाकमान ने दोनों गुटों को तवज्जो देते हुए कर्नाटक में होने वाले आगामी चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति और चुनाव प्रबंधक समिति का गठन कर दिया है. भाजपा आलाकमान ने 25 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की कमान राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) को सौंपी हैं तो वहीं 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधक समिति का संयोजक केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बनाया है. यह भी पढ़ें: सुमालता अंबरीश ने भाजपा नेतृत्व के साथ कई दौर की बातचीत की: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
भाजपा आलाकमान ने राज्य में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान समिति का गठन किया है. 25 नेताओं वाली इस समिति का चैयरमैन राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बनाया गया है.
कर्नाटक के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, सदानंद गौड़ा एवं जगदीश शेट्टार के अलावा कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, शोभा करंदलाजे, ए नारायणस्वामी और बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र सहित कई सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और राज्य सरकार के मंत्रियों को इस समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.
वहीं पार्टी आलाकमान ने अलग से 14 नेताओं की एक चुनाव प्रबंधक समिति का भी गठन किया है जिसका संयोजक केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बनाया गया है। इस समिति में केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा के साथ-साथ राज्य भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों और बोम्मई सरकार के मंत्री को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

