Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की बढ़त पर अखिलेश बोले, , भाजपा की नकारात्मक राजनीति का 'अंतकाल' शुरू

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बढ़त पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का 'अंतकाल' शुरू हो गया है.

Akhilesh Yadav (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 13 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बढ़त पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का 'अंतकाल' शुरू हो गया है. यह भी पढ़ें: Karnataka Election Result 2023 Winners List: कर्नाटक में किस सीट पर कौन जीता? यहां देखें पूरी विनर लिस्ट

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा ''कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का 'अंतकाल' शुरू हो गया है. ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है.''

हालांकि सपा मुखिया अखिलेश ने यूपी निकाय चुनाव में मिली हार पर खामोश रहे. दीगर है कि 17 मेयर सीटों में से 16 पर भाजपा बढ़त दर्ज कर रही है. वहीं एक सीट पर कांटे की लड़ाई है. गौरतलब हो कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती नजर आ रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\