Karnataka Assembly Elections 2023: क्या बीजेपी ने कर दी बड़ी गलती, इस कद्दावर नेता का काटा टिकट

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसके बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई.

Jagadish Shettar | Photo: Facebook

बेंगलुरु: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसके बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई. इस लिस्ट में हुबली-धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) का नाम नहीं है. भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार ने मंगलवार को पार्टी आलाकमान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. उनका कहना है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे. Karnataka: बीजेपी ने जारी की 189 कैंडिडेट की पहली लिस्ट, यहां देखें किस सीट से किसे मिला मौका.

मंगलवार शाम को एक मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए शेट्टार ने दावा किया कि उन्हें इस संबंध में आलाकमान से आखिरी समय पर एक फोन आया था. उन्होंने कहा कि मैं बहुत निराश हूं. मैंने तीन दशकों से अधिक समय तक पार्टी के लिए काम किया है और इसे बनाने में मदद की है.

अगर उन्होंने मुझे 2-3 महीने पहले सूचित किया होता तो मैं मान जाता. लेकिन मैंने पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और नामांकन दाखिल करने से कुछ दिन पहले ही मुझे चुनाव न लड़ने के लिए कह दिया गया है.

सातवीं बार जीत का स्वाद चखने वाले छह बार के विधायक आलाकमान की मंशा मानने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने मुझसे चुनाव न लड़ने को कहा, तो मैंने उनसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा, लेकिन मैंने साफ कर दिया कि मैं किसी भी कीमत पर चुनाव लड़ूंगा.

मैंने उनसे पूछा कि क्या मुझे किसी सत्ता विरोधी लहर या आरोपों का सामना कर रहा हूं. मुझे विश्वास है कि वे मेरे अनुरोध पर विचार करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने हैं जबकि नतीजे 13 मई को आने हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड