एजेंसी न्यूज

COVID-19: कर्नाटक के डीजीपी ने लोगों से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील की

बेंगलुरु में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लोगों के घूमने पर कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद ने उनसे पाबंदियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है.

COVID-19: कर्नाटक के डीजीपी ने लोगों से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील की
लॉकडाउन | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

बेंगलुरु, 30 अप्रैल : बेंगलुरु में कोविड-19 (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लोगों के घूमने पर कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद ने उनसे पाबंदियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है. सूद ने ट्वीट किया, ‘‘लॉकडाउन को गंभीरता से लीजिए. यह हमारे अपने हित में है और संभवत: अंतिम उपाय है.’’ उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस वजह के घूमने के लिए पुलिस ने 1,000 से अधिक वाहनों को जब्त किया है.

सूद ने लोगों को आगाह करते हुए कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि आप अपने वाहन के बिना घर नहीं लौटना चाहेंगे. पुलिस के साथ सहयोग करिये, घर पर रहिये और संक्रमण की श्रृंखला तोड़िए.’’ कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 27 अप्रैल की रात से 12 मई की सुबह तक राज्य के शहरी इलाकों में 14 दिन का लॉकडाउन लागू कर रखा है. यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- 5 में से 3 राज्यों में सत्ता में आएगी बीजेपी, बंगाल में भी अच्छे रिजल्ट का दावा

राज्य में हर दिन 35,000 से अधिक मामले आ रहे हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3.5 लाख से अधिक हो गई है.राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य जीवनरक्षक दवाओं की कमी हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).