Karnataka Unlock Guidelines: मंदिर-मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थानों के लिए कर्नाटक सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानें आज से और क्या खुला

कर्नाटक के कोडागु जिले को छोड़कर आज से राज्य में कोविड प्रतिबंधों में ढील दी गई है. कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद राज्य सरकार ने अर्थव्यवस्था को और अनलॉक करने के मकसद से यह फैसला लिया है.

लॉकडाउन | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के कोडागु जिले को छोड़कर आज से राज्य में कोविड प्रतिबंधों में ढील दी गई है. कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद राज्य सरकार ने अर्थव्यवस्था को और अनलॉक करने के मकसद से यह फैसला लिया है. राज्य सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार, शॉपिंग मॉल को भी काम करने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, शैक्षणिक संस्थान, थिएटर, सिनेमाघर और पब बंद रहेंगे. जबकि मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थलों को केवल 'दर्शन' के लिए जनता के लिए खोलने की अनुमति दी गई है. किसी भी धार्मिक स्थान पर कोई सेवा, भेंट या अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं है, कोई आयोजन नहीं किया जा सकता है. शिवकुमार ने कर्नाटक सरकार को तीन महीने में 80 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की चुनौती दी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों से कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की है. उन्होंने शनिवार को विशेषज्ञ सिफारिशों के आधार पर कोविड प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की थी. बेंगलुरु में कोविड की स्थिति की समीक्षा पर विशेषज्ञों, नौकरशाहों और मंत्रियों के साथ बैठक के बाद येदियुरप्पा ने कहा था कि ये छूट 5 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रभावी होगी, जबकि रात का कर्फ्यू सप्ताह के दिनों में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. वीकेंड कर्फ्यू को पूरी तरह से हटा लिया गया है.

जानें आज से क्या कुछ बदला-

उल्लेखनीय है कि केरल से सीमा पार से आने वाले लोगों को सीमावर्ती जिले में प्रवेश करने के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र ले जाना होगा. जबकि कर्नाटक के कोडागु जिले में लॉकडाउन और दो सप्ताह के लिए यानी सोमवार से 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. जिले में कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 7.21 प्रतिशत है, जिस वजह से सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया.

कोडागु जिला राजधानी बेंगलुरु से लगभग 240 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है, जो जैव विविधता से भरपूर पश्चिमी घाटों में बसा है. शुक्रवार को रात नौ बजे से सोमवार को सुबह छह बजे तक वीकेंड कर्फ्यू के साथ-साथ सभी कार्यदिवसों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा.

कोडागु में दूध, सब्जियां, फल, मछली और मांस सहित दैनिक जरूरतों को बेचने वाली दुकानें सप्ताह के दिनों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी. जबकि जिला प्राधिकरण ने गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए नागरिकों को घर पर दैनिक आवश्यक सामान पहुंचाने का निर्णय लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट