देश

Karnataka: दो बच्चों को बंधुआ मजदूर के रूप में रखने पर दंपति गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने बेल्लारी जिले में दो बच्चों को बंधुआ मजदूर के रूप में रखने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. घटना बल्लारी शहर की श्रीरामपुरा कॉलोनी की है. गिरफ्तार दंपति की पहचान दादू और मुन्नी के रूप में हुई है.

Karnataka: दो बच्चों को बंधुआ मजदूर के रूप में रखने पर दंपति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

बल्लारी (कर्नाटक), 29 जुलाई : कर्नाटक पुलिस ने बेल्लारी जिले में दो बच्चों को बंधुआ मजदूर के रूप में रखने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. घटना बल्लारी शहर की श्रीरामपुरा कॉलोनी की है. गिरफ्तार दंपति की पहचान दादू और मुन्नी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक शहर की महिला कांग्रेस विंग के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर दोनों बच्चों को मुक्त कराया.

पुलिस ने कहा कि बच्चों के पिता नागराज ने आरोपी व्यक्तियों से 30,000 रुपये का कर्ज लिया. बिना कर्ज चुकाए ही बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई. नागराज की पत्नी सुनीता घरेलू नौकरानी का काम करती थी और अपने चार बच्चों की देखभाल करती थी. यह भी पढ़ें : न्यायालय ने ‘वन रैंक-वन पेंशन’ फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका को खारिज किया

इसी बीच आरोपी दंपत्ति ने सुनीता पर पति द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने का दबाव बनाया. सुनीता ने कर्ज लौटाने में जब बेबसी जताई तो दंपती उसके 15 साल के बेटे और 9 साल की बेटी को जबरदस्ती अपने घर ले गए. दंपति ने दोनों नाबालिगों को अपने घर में रखा और उनसे काम कराया. बचाए गए बच्चों को उनकी मां के पास वापस भेज दिया गया और बल्लारी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).