देश

कर्नाटक: बस और लॉरी में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में मुंबई के 6 पर्यटकों की मौत

कर्नाटक में हुबली के समीप शनिवार को लॉरी और बस के बीच भिड़ंत होने से मुम्बई के छह पर्यटकों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गये.धारवाड़ के पुलिस अधीक्षक जी संगीता ने बताया कि दोनों वाहनों की जबर्दस्त भिडंत हुई. छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

कर्नाटक: बस और लॉरी में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में मुंबई के 6 पर्यटकों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

हुबली: कर्नाटक में हुबली के समीप शनिवार को लॉरी और बस के बीच भिड़ंत होने से मुम्बई के छह पर्यटकों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गये.धारवाड़ के पुलिस अधीक्षक जी संगीता ने बताया कि दोनों वाहनों की जबर्दस्त भिडंत हुई. छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. संगीता के अनुसार घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

इस हादसे में ड्राइवर भी घायल हुआ. बस पर्यटकों को लेकर हुबली से हंपी जा रही थी और लॉरी विपरीत दिशा से आ रही थी. यह भी पढ़े: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन के जोरदार भिड़ंत में चाचा-भतीजे सहित 3 की मौत

घटना के बाद स्थानीय पुलिस घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).