Karnataka Cabinet Expansion: सीएम बोम्मई को आज मिलेगी बीजेपी आलाकमान से हरी झंडी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि, कैबिनेट गठन पर चर्चा अंतिम चरण में पहुंच गई है और उन्हें बुधवार को भाजपा आलाकमान से हरी झंडी मिल जाएगी. उन्होंने मंगलवार देर रात कहा , "दो या तीन मुद्दों पर अभी फैसला होना बाकी है. मुझे 'खुशखबरी' मिलने वाली है.
नई दिल्ली, 4 अगस्त : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा है कि, कैबिनेट गठन पर चर्चा अंतिम चरण में पहुंच गई है और उन्हें बुधवार को भाजपा आलाकमान से हरी झंडी मिल जाएगी. उन्होंने मंगलवार देर रात कहा , "दो या तीन मुद्दों पर अभी फैसला होना बाकी है. मुझे 'खुशखबरी' मिलने वाली है. अगर मुझे यह बुधवार की सुबह मिलती है, तो दोपहर या उसी दिन शाम तक शपथ ग्रहण समारोह होगा. उन्होंने कहा कि, क्षेत्रीय, सामाजिक न्याय सहित सभी पहलुओं और यहां आए मेरे दोस्तों के अनुरोधों पर भी विचार किया गया है." बोम्मई ने कहा , "कुछ मुद्दे थे जिन पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डाजी ने स्पष्टीकरण मांगा था. मैंने उन मुद्दों को स्पष्ट कर दिया है. आखिरकार, वह बुधवार सुबह सूची को मंजूरी देंगे. जैसे ही मुझे सूची मिलेगी, इसे राजभवन भेजा जाएगा."
उन्होंने वरिष्ठों को कैबिनेट से हटाने की संभावना से इनकार किया. अगले चुनाव और अच्छे प्रशासन को ध्यान में रखते हुए सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा. "हमें अनुभव के साथ-साथ उत्साह की भी आवश्यकता है. मैं कैबिनेट विस्तार के दो चरणों में होने की उम्मीद कर रहा हूं. नामों का समावेश और बहिष्कार आलाकमान का विशेषाधिकार है. मैं सुबह की फ्लाइट से बेंगलुरु लौट रहा हूं." सूत्रों ने बताया कि आलाकमान ने 20 से 24 मंत्रियों की सूची को मंजूरी दे दी है और इस बार कोई उपमुख्यमंत्री पद नहीं होगा. सूत्रों ने यह भी कहा कि, आलाकमान पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. विजयेंद्र को भी मौका देने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक मुख्यमंत्री के उम्मीदवार पूर्व स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी और भाजपा विधायक अरविंद बेलाड पर कोई फैसला नहीं लिया है. यह भी पढ़ें : Delhi: 8 हत्याओं के आरोपी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित गुर्जर की तिहाड़ जेल में मिली लाश, दिल्ली पर राज करने का देखा था सपना
यह बताया जा रहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल, डॉ. सी.एन. अश्वत्नारायण, पूर्व मंत्री श्रीरामुलु, अरविंद लिंबावली, के.एस. ईश्वरप्पा, वी. सोमन्ना, मुरुगेश निरानी, आर. अशोक, आनंद सिंह, डॉ. के. सुधाकर, जे.सी. मधुस्वामी, एस.टी. सोमशेखर, एमटीबी नागराज, के. गोपालैया, भैरथी बसवराजू, बी.सी. पाटिल, नारायण गौड़ा, सी.पी. योगेश्वर, भैरथी बसावराजू, शिवराम हेब्बार, वरिष्ठ नेता वी. सुनीलकुमार, के. पूर्णिमा, एस. अंगारा, अभय पाटिल, राजू गौड़ा, पी. राजीव, दत्तात्रेय पाटिल रेवूर, एम.पी. कुमारस्वामी के कैबिनेट में जगह बनाने की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

