देश

Karnataka Assembly Elections: वरुणा सीट पर विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और भाजपा के सोमन्ना के बीच मुकाबला तेज

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और भाजपा के वरिष्ठ मंत्री वी. सोमन्ना के बीच मुकाबला तेज हो गया है.

Karnataka Assembly Elections: वरुणा सीट पर विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और भाजपा के सोमन्ना के बीच मुकाबला तेज
Siddaramaiah, V Somanna (Photo Credit: IANS)

मैसूर, 22 अप्रैल: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और भाजपा के वरिष्ठ मंत्री वी. सोमन्ना के बीच मुकाबला तेज हो गया है. सोमन्ना और भाजपा के जोरदार प्रचार ने सिद्धारमैया को शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाने के लिए मजबूर कर दिया. यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने CMO पर निर्वाचन अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया

इससे पहले विपक्ष के नेता ने ऐलान किया था कि उन्हें वरुणा में प्रचार करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अब वह शनिवार को स्पेशल चॉपर से आएंगे और सुबह शाम सात बजे तक पूरा दिन निर्वाचन क्षेत्र में बिताएंगे. इस सीट पर बीजेपी एकजुट होकर लड़ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी.वाइर्. विजयेंद्र ने भी वरुणा में सोमन्ना के लिए प्रचार किया था.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष इस प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा की जीत के लिए रणनीति भी बना रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि सिद्धारमैया भाजपा के जोरदार प्रचार से चिंतित हैं और कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).