Karnataka: 7 साल के बच्चे ने पैंट में किया शौच, गुस्साए टीचर ने उसके ऊपर फेंका गर्म पानी, बुरी तरह झुलसा

स्कूल में 7 साल के एक छात्र ने पैंट में शौच कर दिया. इससे गुस्साए टीचर ने उसके ऊपर गर्म फेंक दिया, जिससे वह बुरी तहर झुलस गया.

रायचूर: कर्नाटक में रायचूर जिले के स्कूल में 7 साल के एक छात्र ने पैंट में शौच कर दिया. इससे गुस्साए टीचर ने उसके ऊपर गर्म फेंक दिया, जिससे वह बुरी तहर झुलस गया. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से ही शिक्षक फरार है. VIDEO: दिल्ली में भीख मंगवाने के लिए मुंबई से चोरी हुए बच्चे, सीसीटीवी फूटेज में कैद हुई बच्चा चुराने की घटना, देखें वीडियो

घटना 2 सितंबर को जिले के मस्की तालुक के संते कल्लूर गांव की है. शिक्षा अधिकारियों के एक दल ने अस्पताल में भर्ती छात्र से मुलाकात की. वे स्टूडेंट से घटना के बारे में जानकारी लेना चाहते थे, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं है. उसके माता-पिता को भी इस बारे में पता नहीं है.

पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों से पुछताछ की. गांव के लोगों का कहना है कि यह काम एक शिक्षक का है, जो घटना के बाद से ही फरार है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक की पहचान कर ली है. जिसका नाम हुलिजेप्पा है. घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित बच्चे के पेरेंट्स को शिकायत दर्ज न करने की धमकी भी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें इस घटना के बारे में जानकारी मिली, लेकिन इसे लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई. हमारी टीम ने स्कूल का दौरा किया है. दरअसल, यह मामला शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है. ऐसे में विभाग इसका स्वत: संज्ञान लेकर ऐक्शन ले सकता है. कुछ दिनों पहले भी राज्य के आंगनवाड़ी केयर सेंटर में एक शिक्षक की ओर से बच्चे को जलाने का मामला सामने आया था. बताया गया कि टीचर के ऊपर पेशाब कर देने पर उसने बच्चे को टार्चर किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rampur Shocker: रामपुर में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या; मेरठ से गिरफ्तार