Bengaluru: रफ्तार फिर बनी मौत! खंभे से टकराने के बाद ऑडी कार के परखच्चे उड़े, DMK विधायक वाई प्रकाश के बेटे और बहू समेत 7 की मौत

कर्नाटक (Karnataka) में आज (31 अगस्त) तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई. अडुगोडी (Adugodi) पुलिस स्टेशन के मुताबिक बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में ऑडी कार (Audi Car) के स्ट्रीट लाइट पोल से टकरा जाने से यह हादसा हुआ. मरने वालों में डीएमके (DMK) विधायक वाई प्रकाश (Y Prakash) के बेटे और बहू भी शामिल है.

बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में आज (31 अगस्त) तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई. अडुगोडी (Adugodi) पुलिस स्टेशन के मुताबिक बेंगलुरु (Bengaluru) के कोरमंगला इलाके में ऑडी कार (Audi Car) के स्ट्रीट लाइट पोल से टकरा जाने से यह हादसा हुआ. मरने वालों में डीएमके (DMK) विधायक वाई प्रकाश (Y Prakash) के बेटे और बहू भी शामिल है. राजस्थान में दो अलग अलग सडक हादसो में आठ लोगो की मौत, 7 अन्य घायल

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, बेंगलुरु दुर्घटना में जिन सात लोगों की मौत हुई, उनमें तमिलनाडु (Tamil Nadu) के होसुर (Hosur) से द्रमुक विधायक वाई प्रकाश (Y Prakash) के बेटे करुणा सागर और बहू बिंदु भी शामिल हैं. विधायक ने पुष्टि कर दी है. बताया जा रहा है कि दंपति जिस ऑडी कार से यात्रा कर रहे थे, वो सड़क किनारे बने एक स्ट्रीट लाइट पोल से टकरा गई.

रिपोर्ट्स के अनुसार, लक्जरी गाड़ी की खंबे से भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की मत मौके पर ही हो गई, जबकि एक पीड़ित ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है. बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को गाड़ी से निकाला गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दुर्घटना की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि हादसे के समय ऑडी कार की स्पीड बहुत अधिक रही होगी. कार के बोनट, कार के अंदर का हिस्सा और यहां तक ​​कि पहिए भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है. फ़िलहाल पुलिस इस दुखद घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bird Flu Alert in Karnataka: बेंगलुरु में बर्ड फ्लू का अलर्ट, H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें