देश

Kanpur Schools Bomb Threat: दिल्ली के बाद कानपुर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, रूस के सर्वर से भेजा गया ईमेल

कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई. नजीराबाद स्थित सनातन धर्म मंदिर स्कूल, बर्रा केडीएमए स्कूल समेत 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

Kanpur Schools Bomb Threat: दिल्ली के बाद कानपुर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, रूस के सर्वर से भेजा गया ईमेल
(Photo Credits File)

कानपुर, 15 मई : कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई. नजीराबाद स्थित सनातन धर्म मंदिर स्कूल, बर्रा केडीएमए स्कूल समेत 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

धमकी भरे ईमेल के बाद बम स्क्वॉड की टीम के साथ पुलिस ने देर रात सभी स्कूलों में चेकिंग कराई. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फिलहाल जांच में कुछ सामने नहीं आया है. प्राथमिक जांच में रूस के सर्वर से ईमेल जनरेट करने की बात सामने आई है. यह भी पढ़ें : Tejasvi Yadav Comment Unemployment: पीएम की गलत नीतियों के कारण आज देश में 25 करोड़ युवा ओवरएज्ड होकर बेरोजगार हो गए है -तेजस्वी यादव -Video

कानपुर जेसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि एक ईमेल भेजकर स्कूलों को बम से उड़ाने की बात कही गई है. साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है. स्कूल प्रबंधक और अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने पैनिक न होने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के ईमेल आए थे, एहतियात के तौर पर हम जरूरी कदम उठा रहे हैं.

बता दें, पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग शहरों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले सामने आए हैं. इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर और लखनऊ के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).